इछावर

उद्योग आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम ने औद्योगिक क्षेत्र पचामा का किया भ्रमण, उद्योगपतियों से किया संवाद

निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्रों के कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

उद्योग आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम ने औद्योगिक क्षेत्र पचामा का किया भ्रमण, उद्योगपतियों से किया संवाद,

निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्रों के कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

भोपाल, 23 अक्टूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

उद्योग आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम ने औद्योगिक क्षेत्र पचामा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से संवाद कर औद्योगिक गतिविधियों एवं उनकी आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। भ्रमण का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देने तथा उद्योगों से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त करना रहा।

उद्योग आयुक्त पुरुषोत्तम ने निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र इछावर एवं पगारिया राम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान लघु उद्योग निगम के मुख्य महाप्रबंधक अनिल गंगराड़े, महाप्रबंधक अनुराग वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button