मध्यप्रदेशसीहोर जिला

बुधनी की धरती पर मां नर्मदा के आगमन से किसानों के खेत सोना उगलेंगे- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्‍यमंत्री ने भैरूंदा में किया सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण,

बुधनी की धरती पर मां नर्मदा के आगमन से किसानों के खेत सोना उगलेंगे- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार , गांव गांव में सड़क, पानी, निरंतर बिजली, हर हाथ को रोजगार हमारा संकल्प

हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार , गांव गांव में सड़क, पानी, निरंतर बिजली, हर हाथ को रोजगार हमारा संकल्प,

मुख्‍यमंत्री ने भैरूंदा में किया सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण,

अब सीप-अंबर परियोजना से भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों के 30 हजार 91 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा,

सीप-अंबर फेज-1 एवं फेज-2 परियोजना का 536.23 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण,

सिंचाई परियोजना के अलावा भैरूंदा विकासखण्‍ड के 41.44 करोड़ की लागत के विभिन्‍न निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया,

सीहोर, 27 नवम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

शुक्रवार 27 नवंबर को मप्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भैरुंदा पहुंचे जहां उन्होंने आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों एवं युवाओं के लिए वह कार्य करने जा रही है जो कांग्रेस ने 70 वर्ष में नहीं किया। मां नर्मदा परिवार सहित आपके घर पहुंच रही है यह उनका सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मां विजयासन एवं देवाधिदेव महादेव की कृपा से एतिहासिक कार्य हो रहे हैं। हमरी सरकार के पास न तो पैसे की कमी है और ना ही संकल्प की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतर्राष्ट्रीय छवि से भारत का सम्मान विश्व स्तर पर लगातार बड़ रहा है। पाकिस्तानी आतंकवाद का सफाया हो गया है क्योंकि वह जानते हैं कि दिल्ली में उनका बाप बैठा है।

डॉ. यादव ने कहा कि इस सिचांई परियोजना के लोकार्पण से भैरूंदा विकासखण्‍ड के 76 गांवो के किसानों को बड़ी सौगात मिलेगी। सीप अंबर सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना के माध्यम से बुदनी विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों के 30 हजार 91 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। यह दोनों परियोजनाएं 536.23 करोड़ रूपये की लागत से बनी है। इसके अलावा भैरूंदा विकासखण्‍ड के 41.44 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्‍न निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन बुधनी क्षेत्र एवं सीहोर जिले के विकास की गाथा खुद बोल रहा है।

उन्होंने कहा कि सीप-अबंर सिंचाई परियोजना के फेज-1 के अंतर्गत 47 गांवों की 15 हजार 284 हेक्टेयर भूमि तथा फेज-2 के अंतर्गत 29 गांवों की 14 हजार 807 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों चरणों में नर्मदा नदी से जल का उद्वहन कर पंप हाउस और पाइपलाइन के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “रहिमन पानी राखिये…” पानी के बिना सब अधूरा था इसलिए अब किसानों को पानी और बिजली भरपूर उपलब्ध कराई जा रही है। कांग्रेस शासन में तो बिजली लापता थी लेकिन अब तो दिन में जगमगाहट हो रही है। हमारे किसानों को को रात में सिंचाई कार्य करने से खतरा बना रहता था इसलिए दिन में ही खेतों पर बिजली उपलब्ध है। गांवों में तो 24 घंटे ही बिजली मिल रही है।
अपने उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने शासन की अनेक योजनाओं का जिक्र किया जिससे आम नागरिकों को लाभ पहुंच रहा है।

प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं भी कार्यक्रम को संबोधित किया।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यक्रम में उपस्थिति वर्चुअल रही।

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव,सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष नेरश मेवाड़ा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त आयोग के अध्यक्ष रवि मालवीय, अनुसूचित जनजाति वित्त निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला आदि उपस्थित थे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button