भैरूंदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
सप्ताह के अंत में हो सकता दौरा कार्यक्रम

भैरूंदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
सीहोर, 24 नवम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भैरूंदा में आगामी दिवसों प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव एवं कलेक्टर बालागुरू के. की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय, भैरूंदा के नगर परिषद अध्यक्ष मारूती शिशिर, एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीएम सुधीर कुशवाहा, तहसीलदार सौरभ शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की तथा तैयारियों को समय पर में पूर्ण करने के संबंध में चर्चा की।



