राजनीति

सीहोर : जिला कांग्रेस कमेटी में तेजतर्रार नेता बृजेंद्र तिवारी ‘सचिव’ नियुक्त

काफी दिनों से लंबित थी लिस्ट...

सीहोर : जिला कांग्रेस कमेटी में तेजतर्रार नेता बृजेंद्र तिवारी ‘सचिव’ नियुक्त, कमेटी में अध्यक्ष सहित 52 पदाधिकारी

सीहोर, 17 अक्टूबर, 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

बहुप्रतिक्षित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। पदाधिकारियों की सूची ज्यादा लंबी नहीं है। यानि कांग्रेस में पदों की रेवड़ी न बांटते हुए सक्रियता रखने वाले नेताओं को मौका दिया गया है।

कल जारी ‘अध्यक्ष’ सहित 52 कांग्रेस नेता-पदाधिकारियों की सूची में ‘सचिव’ पद का दायित्व 12 व्यक्तियों को सौंपा गया हैं। इस सूचि में कांग्रेस के तेजतर्रार नेता बृजेंद्र तिवारी का स्थान तीसरे स्थान पर है।
बतादें कि इछावर के बृजेंद्र तिवारी नगरपरिषद में कांग्रेस पार्षद के रुप में 05 वर्ष अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी लगातार सक्रियता का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें ‘सचिव’ से न केवल नवाजा बल्कि दायित्व के निर्वहन के लिए विश्वास भी व्यक्त किया।

श्री तिवारी की इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ईष्ट मित्रों ने उन्हें हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। साथ ही पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button