मध्यप्रदेश

मुख्‍यमंत्री एवं केन्‍द्रीय कृषि मंत्री भैरूंदा में करेंगे सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, सीप-अंबर परियोजना से भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों के 30 हजार 91 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

आयोजन की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

मुख्‍यमंत्री एवं केन्‍द्रीय कृषि मंत्री भैरूंदा में करेंगे सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण,

सीप-अंबर परियोजना से भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों के 30 हजार 91 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

सीप-अंबर फेज-1 एवं फेज-2 परियोजना का 536.23 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण

सिंचाई परियोजना के अलावा भैरूंदा विकासखण्‍ड के 41.44 करोड़ की लागत के विभिन्‍न निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जायेगा

27 नवंबर को भैरूंदा में होगा कार्यक्रम आयोजित

सीहोर, 26 नवम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केन्‍द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 नवंबर को सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस सिचांई परियोजना के लोकार्पण से भैरूंदा विकासखण्‍ड के 76 गांवो के किसानों को बड़ी सौगात मिलेगी। सीप अंबर सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना के माध्यम से बुदनी विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों के 30 हजार 91 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। यह दोनों परियोजनाएं 536.23 करोड़ रूपये की लागत से बनी है। इसके अलावा भैरूंदा विकासखण्‍ड के 41.44 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्‍न निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।

सीप-अंबर फेज-1

सीप-अबंर सिचाई परियोजना के फेज-1 के अंतर्गत 47 गांवों की 15 हजार 284 हेक्टेयर भूमि तथा फेज-2 के अंतर्गत 29 गांवों की 14 हजार 807 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों चरणों में नर्मदा नदी से जल का उद्वहन कर पंप हाउस और पाइपलाइन के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। फेज-1 में 16.57 किलोमीटर तथा फेज-2 में 24.09 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है।

सीप-अंबर फेज-2

फेज-1 के लिए 346.12 करोड़ रुपये तथा फेज-2 के लिए 190.11 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। फेज-1 का निर्माण रीवा की मेसर्स विजय कुमार मिश्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड तथा फेज-2 का निर्माण अहमदाबाद (गुजरात) की एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। दोनों परियोजनाओं के निर्माण के लिए 36 माह की समय-सीमा निर्धारित की गई थी और निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अनुबंध के अनुसार संबंधित एजेंसियों द्वारा आगामी पांच वर्षों तक परियोजनाओं का संचालन एवं रखरखाव भी किया जाएगा।

खुली नहरों की जगह भूमिगत पाइपलाइन से होगी सिंचाई

सीप-अबंर सिंचाई परियोजना में पारंपरिक खुली नहरों के स्थान पर आधुनिक भूमिगत दबावयुक्त पाइपलाइन तकनीक का उपयोग किया गया है। इसके तहत नर्मदा नदी से पानी लिफ्ट कर पाइपलाइनों के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पानी के रिसाव और वाष्पीकरण से होने वाली बर्बादी कम होगी। किसान निर्धारित तकनीकी व्यवस्था के अनुसार स्प्रिंकलर और ड्रिप सिस्टम से फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा तथा किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि विकास को गति मिलेगी।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button