आपके शहर में ‘करवा चौथ’ के चांद का दीदार कब होगा !
करोड़ों सनातनी परिवारों के आस्था का प्रतीक त्यौहार 'करवा चौथ'

आपके शहर में’ करवा चौथ’ के चांद का दीदार कब होगा !
मीडिया रिपोर्ट,
29 अक्तूबर 2026
आज भोपाल, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत सभी बड़े शहरों में चांद कब निकलेगा? इसके बारे हम आपको बता दें कि, करवा चौथ पर चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है. ऐसे में आप यहां अपने शहर में चांद निकलने का समय देख सकते हैं।
करवा चौथ का चांद आज कितने बजे निकलेगा? शहरों के हिसाब से देखें समय
कोलकाता (Kolkata) 7:47 PM
पटना (Patna) 7:48 PM / 7:52 PM
कानपुर (Kanpur) 8:05 PM
लखनऊ (Lucknow) 8:06 PM
प्रयागराज (Prayagraj) 8:06 PM
हरिद्वार (Haridwar) 8:09 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 8:12 PM
जम्मू (Jammu) 8:14 PM
नोएडा (Noida) 8:16 PM
नई दिल्ली / NCR (New Delhi / NCR) 8:12 PM – 8:17 PM
गुरुग्राम (Gurugram) 8:18 PM
जयपुर (Jaipur) 8:28 PM
भोपाल (Bhopal) 8:31 PM
नोट: चंद्रोदय का समय शहर और स्थानीय पंचांग के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
करवा चौथ 2026 शुभ मुहूर्त और व्रत खोलने का समय
आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इसके बाद चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोल सकते हैं. दिल्ली में चंद्रोदय रात को 8 बजकर 17 मिनट पर होगा।
करवा चौथ पर चांद न दिखे तो क्या करें?
करवा चौथ पर मौसम खराब होने और बादलों में चांद के छिप जाने से चांद नहीं दिखता हैं. ऐसे में आप भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोल सकती हैं।
करवा माता की कथा और आरती
करवा चौथ व्रत पर करवा माता की आरती करनी चाहिए. इसके साथ ही आपको करवा चौथ व्रत पर करवा चौथ की कथा का पाठ करना चाहिए. करवा माता की कथा और करवा माता की आरती पढ़ें।



