आस्था

कुबेरेश्वरधाम में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग से सजा मंदिर परिसर हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कुबेरेश्वरधाम में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग से सजा मंदिर परिसर
हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, गोमाता की पूजा और हरे चारे का भोग लगाकर मनाई गोपाष्टमी, 108 प्रकार के व्यंजनों से सजा अन्नकूट महोत्सव

सीहोर(एमपी),17 सितंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम में गोपाष्टमी का पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में भव्य-दिव्य आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात भगवान को फल, मिष्ठान, ड्रायफ्रूट सहित 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत भगवान गिरिराज गोवर्धन को 108 प्रकार के भोग समर्पित किए गए।

गोपाष्टमी और अन्नकूट महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विठलेश सेवा समिति की ओर से भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई। सुबह से लेकर दिनभर चले धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुबेरेश्वरधाम में गोपाष्टमी का पर्व गौसेवा, भक्ति और अन्नदान की सनातन परंपरा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुरली मनोहर मंदिर परिसर में भगवान शिव-पार्वती, भगवान श्रीराम-सीता और भगवान श्रीकृष्ण-राधा का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजन की भव्य झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button