मध्य प्रदेश के इस भाई के लिए मुंबई से बहन ने भेजी सोने की गिन्नी से जड़ित 51 फीट की राखी
रक्षाबंधन- 2026 विशेष

प्रसंगवश
मध्य प्रदेश के इस भाई के लिए मुंबई से बहन ने भेजी सोने की गिन्नी से जड़ित 51 फीट की राखी 
जयंत शाह, सीहोर
मध्य प्रदेश में एक अनूठा स्थान जहां भगवान गणेश जी को देश-विदेश से बहने भेजती हैं राखियां,
उज्जैन का प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर के समीप स्थित बड़ा गणेश मंदिर। यहां रक्षाबंधन पर्व पर अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। भगवान गजानन को अपना सगा भाई मानकर बहने विभिन्न राज्यों से ही नहीं बल्कि सात समंदर पार अन्य देशों से भी राखियां भेजती हैं।

उज्जैन में श्री महांकाल मंदिर के समीप स्थित है , प्राचीन बड़ा गणेश मंदिर। यहां पर भगवान श्री गणेश जी की 15 फीट ऊंची प्रतिमा विराजित है। यहां वर्षों से रक्षा बंधन पर यह परंपरा चली आ रही।
पंडित अक्षत व्यास के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती को जगत माता -पिता माना जाता है, इसी भाव से महिलाएं गणेश जी को अपना भाई मानती हैं। भगवान विनायक के लिए न केवल देश के विभिन्न शहरों से बल्कि अमेरिका लंदन से भी राखियां पहुंची है।
मुंबई की बहन राजकुमारी जैन द्वारा भेजी गई बड़ा 51 फिट की सोने की गिन्नी से सुसज्जित राखी भगवान गणेश की कलाई पर सजाई जाएगी।
रिद्धि और सिद्धि के लिए के लिए साड़ियां
भगवान गणेश की दोनों पत्नियों रिद्धि और सिद्धि को भाभी का दर्जा देते हुए बहनों ने उनके लिए रेशमी साड़ियां भेजी हैं। आस्था-विश्वास का ‘रक्षाबंधन’ पर्व धार्मिक नगरी उज्जैन सहित पूरे मप्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।



