मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में तूफान ‘अकवान’ का दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को 5 संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट; भोपाल संभाग में आंशिक असर

प्रदेश के कुछ संभागों में बारिश की संभावना

भोपाल,ब्यूरो डेस्क,                                                   18 नवंबर 2026

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अकवान’ का असर अब मध्य प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के पांच संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का भोपाल संभाग (भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा) पर बहुत ही मामूली या आंशिक असर रहेगा। जहां पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभागों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने तूफान का प्रभाव मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों तक पहुंच सकता है। इसके चलते बादलों की आवाजाही बढ़ने और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जिन इलाकों में मौसम का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है, उनमें जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग शामिल हैं।

20 और 21 नवंबर को इन संभागों में अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल ने 20 और 21 नवंबर के लिए पांच संभागों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बदल सकता है प्रदेश का मौसम

नवंबर के महीने में मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ने लगता है। ऐसे समय में तूफान के प्रभाव से बारिश और बादलों की आवाजाही होने पर तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि रात के मौसम पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button