मध्यप्रदेश

सीहोर : एक तरफ त्योहार की खुशी तो दूसरी तरफ परीक्षा की घड़ी, त्योहार से परीक्षा टाइम टेबल का टकराव,

देवउठनी ग्यारस के त्योहारी 'रस' का सवाल

एक तरफ त्योहार की खुशी तो दूसरी तरफ परीक्षा की घड़ी, त्योहार से परीक्षा टाइम टेबल का टकराव,
क्या शिक्षा विभाग करेगा बदलाव !

देवउठनी ग्यारस के अवकाश के बीच अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख बनी चर्चा का विषय!

20 नवंबर को जिले में अवकाश, इसी दिन निर्धारित है कक्षा 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा।

सीहोर, 18 नवंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

देवउठनी ग्यारस के पावन पर्व पर जिला प्रशासन द्वारा 20 नवंबर 2026 को जिले में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अर्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में इसी दिन कक्षा 11वीं के एनएसक्यूएफ विषयों एवं कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा निर्धारित है।

ऐसे में जिले में एक रोचक स्थिति सामने आ रही है। एक ओर त्योहार के चलते जिले में अवकाश का माहौल रहेगा, वहीं दूसरी ओर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना होगा।

चूंकि यह परीक्षा केवल निर्धारित कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए है और अवकाश जिले के व्यापक स्तर पर घोषित किया गया है, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में तिथि के अनुसार समायोजन की संभावना भी चर्चा में है।  यदि 20 नवंबर की परीक्षा को आगामी कार्यदिवस पर आयोजित किया जाता है, तो विद्यार्थियों को त्योहार के दिन परीक्षा की चिंता से मुक्ति मिलेगी और परीक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग इस विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में कोई उपयुक्त बदलाव करते हैं या नहीं। विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें अब इस संबंध में आने वाले आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर टिकी हैं।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button