
बोरदी कलां गांव में करंट लगने से युवक की मौत
इछावर, 22 अगस्त 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
तहसील मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम बोरदी कलां में 25 वर्षीय युवक वीरेंद्र पिता मांगीलाल की करंट लगने से मौत हो गई।
फिलहाल जानकारी अनुसार मृतक घर पर ही था और बिजली से संबधित कुछ कार्य कर रहा था इसी बीच करंट की चपेट में आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए इछावर अस्पताल पहुंचाया गया है।



