इछावर के विभिन्न विद्यालयों में चला 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान
नशे के विरुद्ध जारी युद्ध...

इछावर के विभिन्न विद्यालयों में चला 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान
इछावर, 23 अगस्त 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी इछावर सेवा केंद्र द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के अंतर्गत सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इछावर, शासकीय कन्या शाला इछावर सहित प्राइवेट स्कूलों एवं बालक छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यालयों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने एवं दूसरों को भी नशे से बचाने की प्रतिज्ञा ली।
राजयोग मेडिटेशन से नशे से बचने का संदेश
कार्यक्रम में विशेष रूप से राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से नशे से दूर रहने एवं नशे जैसी आदतों से स्वयं को बचाने के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नियमित राजयोग मेडिटेशन मन को शांत और सकारात्मक रखने, तनाव पर नियंत्रण पाने तथा आत्मविश्वास एवं आत्म-जागरूकता बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अंतिम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक विचार, आत्म-अनुशासन और आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से युवा नशे जैसी बुरी आदतों से स्वयं को दूर रख सकते हैं। नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारी और सशक्त भारत की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण ने “नशामुक्त युवा–सशक्त भारत” का संकल्प लिया और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
बतादें कि सभी कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हैं।



