Blog

सीहोर : जिला प्रेस क्लब भवन के लिए भूखंड उपलब्ध कराएंगे- राकेश राय, स्व.अंबादत्त भारतीय की 13वीं पुण्यतिथि पर की गई घोषणा

श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

जिला प्रेस क्लब भवन के लिए भूखंड उपलब्ध कराएंगे-राकेश राय
स्व.अंबादत्त भारतीय की 13वीं पुण्यतिथि पर की गई घोषणा

सीहोर। स्थानीय अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय एवं शोध संस्थान में मध्यप्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने की। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने घोषणा की है कि स्व. भारतीयजी के द्वारा जिला प्रेस क्लब भवन के देखे गए सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके लिए अब बहुत जल्दी ही भूमि का चयन वरिष्ठ पत्रकारों की सहमति से कर लिया जाएगा।
इसके पहले रघुवर दयाल गोहिया ने स्व.भारतीयजी के व्यक्तित्व और उनके पत्रकारिता जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्री राय से आग्रह किया कि जिस पत्रकार क्लब के आप अध्यक्ष हैं, उसकी आधारशिला भारतीयजी, पूर्व विधायक व वरिष्ठ पत्रकार स्व. शंकरलाल साबू, पूर्व विधायक व सीहोर टाइम्स के संथापक हरिकृष्ण सिंह जैसे वरिष्ठ जनों ने की थी। जिला प्रेस क्लब का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. उमराव सिंह की मौजूदगी में किया गया था। उसी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष आज श्री राय हैं। हम सभी पत्रकार आज आप से पुनः आग्रह करते हैं कि पत्रकार भवन के लिए भूमि की व्यवस्था कराएं।
कार्यक्रम में सबसे पहले स्व.भारतीयजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजिल कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राजकुमार गुप्ता, शैलेष तिवारी, जयंत शाह, जुगल किशोर पटेल, संतोष सिंह, जगदीश सचदेवा, डॉ. गिरीश जोशी, राजाराम कसौटिया, आर सी जैन, हरिश्चंद्र आर्य, संदीप मेवाड़ा, हरिओम शर्मा दाऊ, विनोद पंसारी, डॉ. अकलेश हठीला, हीरालाल जायसवाल, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार विजय नेमा, हीरालाल शर्मा, सुरेश सोनी, प्रवेश राजपूत, द्वारका बांसुरिया, जोरावर सिंह, सौभाग्य शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री गणेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ. बिजेंद्र जायसवाल ने किया। अंत में आभार वरिष्ठ पत्रकार एवं वीआईटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रदीप एस. चौहान ने व्यक्त किया।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button