मध्यप्रदेशसीहोर

सुप्रसिद्ध ‘कुबेरेश्वरधाम’ पहुंचे 150 से अधिक बाइकर्स, पण्डित प्रदीप मिश्रा ने की सराहना, कहा- नशा मुक्ति और देश की एकता के लिए जागरूकता बेहद जरूरी

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली जा रही है 'संदेश यात्रा:

सुप्रसिद्ध ‘कुबेरेश्वरधाम’ पहुंचे 150 से अधिक बाइकर्स,

पण्डित प्रदीप मिश्रा ने की सराहना, कहा- नशा मुक्ति और देश की एकता के लिए जागरूकता बेहद जरूरी

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली जा रही है नशामुक्त भारत व सशक्त भारत संदेश यात्रा

सीहोर, 23 अक्तूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत और सशक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न राज्यों से सुरक्षा बलों और बाइकर्स के दल जागरूकता यात्रा पर निकले हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को यह मोटरसाइकिल रैली मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुबेरेश्वरधाम पहुंची। रैली के आगमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धाम पर पहुंचने पर अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने यात्रा में शामिल जवानों का फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य- पंडित प्रदीप मिश्रा रैली में शामिल करीब 150 पुलिस जवानों ने कुबेरेश्वरधाम पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य तय किया गया है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की दिशा में सुरक्षा बलों का यह कदम बेहद सराहनीय है। विठलेश सेवा समिति की ओर से भी सभी जवानों को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रुद्राक्ष वितरण स्थल का निरीक्षण और प्रसादी का आनंद

भोपाल से इंदौर की ओर प्रस्थान करते समय धाम पर पहुंचे करीब 150 पुलिस जवानों ने कथा स्थल के साथ-साथ वर्षभर निशुल्क रूप से चलने वाले रुद्राक्ष वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान समिति की ओर से जवानों को रुद्राक्ष भेंट किए गए। यात्रा दल ने यहाँ श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भोजन-प्रसादी का आनंद लिया। देश के कोने-कोने में अपनी सेवाएं देने वाले जवानों ने कहा कि कुबेरेश्वरधाम देश के लाखों श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का बड़ा केंद्र है। त्रिपुरा से आए एक जवान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह पहली बार इस पवित्र धाम पर पहुँचे हैं और यहाँ की व्यवस्थाओं से अभिभूत हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, सीएसपी अभिनंदना शर्मा, मंडी थाना प्रभारी अर्चना सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button