इछावर
इछावर : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का माहौल, संस्था प्रमुखों ने किए ध्वजारोहण
भारत माता के जयकारों से गूंजा आसमान

आजादी के जश्न में डूबी जिले की पूरी आबादी
सीहोर/इछावर, 15 अगस्त 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
शनिवार 15 अगस्त को समूचे देश-प्रदेश के साथ जिला सीहोर भी आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। अल सुबह से गली-मोहल्लों तक में देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। सरकारी-गैरसरकारी भवनों के ऊपर तिरंगा लहरा रहा है। पूरी आन-बान-शान से स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने का सिलसिला जारी है।
नगर परिषद इछावर में ‘अध्यक्ष’ देवेंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुराना बस स्टेंड पर परंपरागतनुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवान सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता विशेष रुप से मौजूद रहे।



