इछावर : विद्युत तार चोर गिरोह के थाना अहमदपुर निवासी 04 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
इछावर क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय है विद्युत तार चोर गिरोह

इछावर : विद्युत तार चोर गिरोह के थाना अहमदपुर निवासी 04 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
इछावर(शलज शर्मा), 03 जून 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
क्षेत्र में विद्युत तार/उपकरण चोर गिरोह पिछले कुछ महिनों से सक्रिय बना हुआ है। उनकी वारदातों पर पुलिस भी लगातार नकेल कसती नज़र आ रही है। इसी कड़ी में इछावर पुलिस ने पिछले माह 16-17 मई की दरमियानी रात हुई चोरी की घटना से संबद्ध अहमदपुर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने विद्युत तार, पिकअप वाहन सहित करीब 5,80,000 रुपए का सामान बरामद किया है।
जानकारी देते हुए एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि फरियादी विदुर दुबे निवासी इछावर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि, 16-17 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने आर्या उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. के तार चोरी कर लिए हैं। इसी रिपोर्ट पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 205/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |
बताते चलें कि घटना की सूचना प्राप्त होने पर सीहोर एसपी सोनाक्षी सक्सेना द्वारा एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन अनुभाग भेरूंदा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर को थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया था।
फिर थाना इछावर पुलिस टीम द्वारा तुरंत एक्शन में आई और प्रकरण में चोरी हुए सामान एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की गई।
उक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना पर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त वारदात करना कबूल किया गया साथ ही चोरी किए गए सामान को बरामद भी कर लिया गया। आज आरोपयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां सभी को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- 1. नजरूद्दीन पिता फिरोज खां उम्र 35 साल निवासी सलेहपुर थाना अहमदपुर
2.नूरुद्दीन उर्फ गुड्डू पिता फिरोज खां उम्र 26 साल निवासी सलेहपुर थाना अहमदपुर
3.इमरान पिता बाबू खां उम्र 36 साल नि.सांकल थाना अहमदपुर
4.जाहिद पिता बकील खां उम्र 20 साल नि. निवासी सलेहपुर थाना अहमदपुर हैं जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है |
आरोपियों से 11 केव्ही के 19 गाले के तार कीमती करीब 80 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप कीमती 05 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
चोरी की इस वारदात को ट्रेस करने में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर, एएसआई मनोज गोस्वामी, प्रधान आरक्षक अनूप, चन्द्र किशोर टिकारे, नरेन्द्र जाट, कपिल की उल्लेखनीय भूमिका रही ।



