क्राइम रिपोर्टभोपाल

भोपाल : ड्रक्स स्मगलरों पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली के बस यात्री से की 07 करोड़ से ज्यादा की ड्रक्स जब्त

एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई

ड्रक्स स्मगलरों पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली के बस यात्री से की 07 करोड़ से ज्यादा की ड्रक्स जब्त

हाईलाइट्स

DRI की टीम ने भोपाल के ISBT पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ा,

दशहरा के दिन 07 करोड़ से ज्यादा का ड्रक्स जब्त

एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई

भोपाल, 21 अक्तूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

मध्यप्रदेश में ड्रग्स तस्करी बड़ी समस्या बनकर उभरी है. इंदौर के अलावा भोपाल, रतलाम, मंदसौर और नीचम में लगातार मामले सामने आ रहे हैं. एक सप्ताह के अंदर भोपाल आईएसबीटी पर दूसरी खतरनाक और बेहद महंगा बिकने वाले ड्रग्स की जब्ती की गई. मंगलवार 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन युवक से 7 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की गई. इससे पहले यहीं से 14 अक्टूबर को भी 2 करोड़ की ड्रग्स जब्त की जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) लगातार कार्रवाई कर रहा है. अब भोपाल के ISBT पर दिल्ली से आए एक युवक को दबोचा है. उसके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर 11 पैकेट में छिपाकर रखी गई 9.139 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई. जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 7.32 करोड़ रुपये बताई गई है. गिरफ्तार आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।

दो ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच छिपाई ड्रग्स

DRI की टीम ने भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में यात्रा कर रहे एक यात्री को पकड़ा. उसके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग की जांच की गई तो उनमें 11 पैकेट मिले. इन पैकेट को सलवार सूट की पैकिंग के बीच छिपाकर रखा गया था. तलाशी के दौरान पैकेटों से 9.139 किलोग्राम क्रिस्टलीय मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी पहचान मेथाम्फेटामाइन के रूप में की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 7.32 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ISBT पर में दूसरी बड़ी कार्रवाई

भोपाल के ISBT पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ DRI की यह छह दिन के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले 14 अक्टूबर को इसी बस टर्मिनल पर दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में महिला यात्री को पकड़ा गया था. उसके पास से करीब 2.08 करोड़ रुपये कीमत की एम्फेटामाइन बरामद हुई थी. ये दोनों मामले सामने आने के बाद अंतरराज्यीय बसों के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं

ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क खोजना बड़ी चुनौती

भोपाल ISBT से देश के अलग-अलग शहरों के लिए बसों का लगातार आवागमन होता है. यात्रियों की भारी भीड़ और कई राज्यों के बीच संचालित होने वाली बस सेवाओं के कारण तस्करों ने ड्रग्स तस्करी का नया माध्यम बनाया है. डीआरआई के साथ ही भोपाल पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि इन दोनों मामलों के तार कहां से जुड़े हैं. ड्रग्स कहां से आती है और कहां-कहां सप्लाई होती है. ड्रग्स के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका की जांच मे खुलासा हो सकता है।

ख़बर को ऐसे भी देखें

ट्रॉली बैग में सलवार सूट की पैकिंग के बीच 7 करोड़ की ड्रग्स, भोपाल ISBT पर युवक गिरफ्तार,भोपाल आईएसबीटी पर 6 दिन के अंदर दूसरी बार ड्रग्स तस्करी का केस।

14 अक्टूबर को महिला से 2 करोड़ की ड्रग्स जब्त हुई थी।तलाशी के दौरान पैकेटो में 9.139 किलोग्राम क्रिस्टलीय मदद पदार्थ बरामद, अनुमानित कीमत 7.32 करोड रुपए बताई जा रही आरोपी दिल्ली का रहने वाला है

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button