ग्वालियर

ग्वालियर में अनियंत्रित ट्रक मंदिर में घुसा, 12 श्रद्दालुओं की मौत

आधी रात को हुआ दर्दनांक हादसा

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास बैरीकेट्स तोड़ते हुए घुसा ट्रक, श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, कई गंभीर

ग्वालियर, 18 अक्टूबर 2027
मीडिया रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

जानकारी अनुसार धान से लदा यह ट्रक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अनियंत्रित हो गया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, यह घटना रात करीब 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुई, जहां भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित है। कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 12 की मौत हो गई। घायलों में से 5-6 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एएनआई के मुताबिक यह दर्दनाक घटना शनिवार रात करीब 01:00 बजे हुई। ट्रक के कुचलने के बाद कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा। ट्रक ओवरलोडेड था। वह अचानक आया और कुछ दुकानों और लोगों को कुचल दिया। इस घटना के बाद मंदिर के पास अफरा-तफरी मच गई।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी
Back to top button