क्राइम रिपोर्टसीहोर जिला

मोटर साइकिल सहित 2 किलो 939 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त नकदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस विभाग का नशे के विरुद्ध युद्ध जारी...

​
मोटर साइकिल सहित 2 किलो 939 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त

नकदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर, 23 अक्टूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

​पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश तथा एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे व एसडीओपी पी.एन. गोयल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दोराहा उनि राकेश शर्मा एवं उनकी टीम ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

जानकारी अनुसार 19 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर झरखेड़ा निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास से आरोपी शारिम खां और रेहान खां को मोटरसाइकिल से गांजा बेचने की फिराक में पकड़ा गया। इनके पास से 2 किलो 939 ग्राम गांजा जप्त कर थाना दोराहा में अपराध क्र. 231/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से ​पूछताछ के आधार पर दो अन्य सहयोगी आरोपी आदित्य दांगी और रिहान खां को गिरफ्तार किया गया एवं 28,000/- रुपये जप्त किए गए हैं । मामले में आगे की कार्रवाई जारी है ।

​गिरफ्तार आरोपी:-

1.​शारिम पिता शकील खां (21 वर्ष), निवासी ग्राम झरखेड़ा, थाना दोराहा
2.​रेहान पिता शाकिर खां (22 वर्ष), निवासी रामनगर कॉलोनी, दोराहा
3.​आदित्य दांगी पिता दौलतराम दांगी (21 वर्ष), निवासी नातराखेड़ी, थाना दोराहा
4.​रिहान पिता शाहरुख खां (20 वर्ष), निवासी ब्यावरा, जिला राजगढ़

​जप्त मशरूका:
2 किलो 939 ग्राम अवैध गांजा, 01 मोटरसाइकिल एवं 28,000/- रुपये नकद।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button