इछावर

इछावर : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का माहौल, संस्था प्रमुखों ने किए ध्वजारोहण

भारत माता के जयकारों से गूंजा आसमान

आजादी के जश्न में डूबी जिले की पूरी आबादी

सीहोर/इछावर, 15 अगस्त 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

शनिवार 15 अगस्त को समूचे देश-प्रदेश के साथ जिला सीहोर भी आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। अल सुबह से गली-मोहल्लों तक में देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। सरकारी-गैरसरकारी भवनों के ऊपर तिरंगा लहरा रहा है। पूरी आन-बान-शान से स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने का सिलसिला जारी है। नगर परिषद इछावर में ‘अध्यक्ष’ देवेंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुराना बस स्टेंड पर परंपरागतनुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवान सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता विशेष रुप से मौजूद रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button