सीहोर जिला

इछावर : बोर्ड परीक्षा में उम्मीद से कम नम्बर आए तो छात्रा निकली बगैर बताए घर से…

बोर्ड परीक्षा परिणाम छात्र-छात्राओं के लिए धेर्य की भी परीक्षा साबित हो रहे

बोर्ड परीक्षा में उम्मीद से कम नम्बर आए तो छात्रा निकली बगैर बताए घर से…

इछावर, 17 अप्रैल 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उम्मीद से कम नम्बर आने से खफा एक छात्रा घर पर बगैर बताए कहीं निकल गई। उक्ताशय की सूचना अभिभावक ने थाना इछावर में दी।
मामले को इछावर पुलिस ने गंभीरता से लिया और कानूनन लिखा पढ़ी के बाद 16 वर्षीय छात्रा की तलाश मुस्तैदी के साथ शुरु कर दी। सूत्रों द्वारा पता चला कि छात्रा हरदा के जिला अस्पताल में मौजूद है। पुलिस टीम तुरंत हरदा पहुंची तो वास्तव में छात्रा अस्पताल में बैठी पायी गई।

इछावर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही दस्तयाव कर कथन लेते हुए छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कथन के दौरान छात्रा नें अपने साथ किसी प्रकार के अपराध घटित नहीं होने की बात कही है।
उधर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने कहा है कि, छात्र-छात्राएं रिज़ल्ट को लेकर संयम बरते। हताश-निराश होने की जरुरत नहीं, आगे ओर अधिक पढ़ाई पर ध्यान देने का निश्चय करें। जरुर आपके पक्ष में अगले वर्ष आशानुकूल अच्छे परिणाम आएंगे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button