सीहोर जिला

अंतर्राज्यीय धोखाधड़ी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, रेहटी पुलिस को मिली सफलता

क्राइम रिपोर्ट

अंतर्राज्यीय धोखाधड़ी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, रेहटी पुलिस को मिली सफलता

सीहोर, 21 अप्रैल 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

जिला पुलिस सीहोर द्वारा संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेहटी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के निर्देशन में गठित टीम द्वारा अंतर्राज्यीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

फरियादी पंकज चन्द्रवंशी, निवासी रेहटी द्वारा थाना रेहटी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपियों द्वारा मक्का की लगभग 6500 क्विंटल फसल की खरीदी कर फर्जी जीएसटी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी की गई एवं भुगतान किए बिना फरार हो गए। इस पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 178/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी
1. विनोद कुमार कलवानी (45 वर्ष), निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़
2. मनोज कुमार (47 वर्ष), निवासी शाहदरा, दिल्ली
3. राजेश चवारे (34 वर्ष), निवासी नागपुर/पांढुर्णा क्षेत्र

प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

अपराध का तरीका

आरोपी अलग-अलग नाम एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर स्वयं को ब्रोकर बताकर व्यापारियों से संपर्क करते थे। प्रारंभ में कम मात्रा में माल खरीदकर भुगतान करते थे जिससे विश्वास अर्जित हो सके। इसके बाद बड़ी मात्रा में कृषि उपज मंगवाकर भुगतान किए बिना मोबाइल बंद कर फरार हो जाते थे।

अन्य राज्यों में अपराध

उक्त आरोपियों में से कुछ के विरुद्ध उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली एवं अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। कई स्थानों पर जांच जारी है तथा चेक बाउंस के मामलों में न्यायालय से वारंट भी जारी किए गए हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे एवं समूचे स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button