सीहोर जिला

सीहोर एवं श्यामपुर निवासी 07 जुआरियो से ₹11,300 नकद जब्त

पारवा नदी किनारे खेल रहे थे जुआ

थाना श्यामपुर पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई

07 जुआरियो से ₹11,300 नकद व ताश के पत्ते जप्त

सीहोर, 26 नवंबर 2026.                                                  एमपी मीडिया पॉइंट

​पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग सीहोर  पी.एन. गोयल के मार्गदर्शन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई है।

जानकारी अनुसार थाना श्यामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घाटपलासी रोड पर पारवा नदी के किनारे कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां सात व्यक्ति नदी किनारे बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस बल द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर सभी 07 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए जुआरियो के नाम एवं पते

​1. प्रेम मराठी पिता दिलीप मराठी, उम्र 19 वर्ष, निवासी गंज, सीहोर
​2. राजकुमार राठौर पिता कल्लू राठौर, उम्र 34 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, सीहोर
​3. मनोज जोशी पिता प्रेम जोशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवाजी कॉलोनी, सीहोर
​4. सुमित धनगर पिता मांगीलाल धनगर, उम्र 29 वर्ष, निवासी श्यामपुर
​5. रवि धनगर पिता प्रेमनारायण धनगर, उम्र 29 वर्ष, निवासी श्यामपुर
​6. अभिषेक प्रजापति पिता जगदीश प्रजापति, उम्र 22 वर्ष, निवासी श्यामपुर
​7. देवेन्द्र पिता गोविंद प्रसाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुदामा नगर, सीहोर

जप्ती एवं वैधानिक कार्रवाई

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 11,300 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना श्यामपुर में अपराध क्रमांक 242/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button