
ताश के पत्तों से लगा रहे थे हार-जीत का दाव, पुलिस ने दबोचा,
थाना शाहगंज पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई कर 05 जुआरियो से ₹ 20790 नकद व ताश के पत्ते जप्त
सीहोर, 17 नवंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक कल सोमवार को 2026 को थाना शाहगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संतराम की टपरिया पर ग्राम खिडियाकुर्मा मे कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 05 व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस बल द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर सभी 05 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।
पकड़े गए जुआरियो के नाम एवं पते:
1. मनोज मेहरा पिता कमल सिंह मेहरा निवासी ग्राम होडा शाहगंज
2. नारायण मीना पिता तुलसीराम मीना
3. प्रकाश मीना पिता फूलसिंह मीना
4. जगदीश प्रसाद मीना पिता लालता प्रसाद मीना
5. राकेश सल्लाम पिता संतरामा सल्ताम
( सभी निवासी खिड़िया कुर्मी )
जप्ती एवं वैधानिक कार्रवाई
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 20790 रुपये नकद एवं ताश के पत्ते जप्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहगंज में अपराध क्रमांक 370/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहगंज निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान सहित समूचे स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही।



