क्राइम रिपोर्ट

हूटर एवं काली फिल्म लगाकर ठाठ से दौड़ा रहा था स्कार्पियों, पुलिस ने की कार्रवाई

जावर पुलिस की कार्रवाई

हूटर एवं काली फिल्म लगाकर ठाठ से दौड़ा रहा था स्कार्पियों, पुलिस ने की कार्रवाई

सीहोर, 15 मई 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

नवांगत एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई किए जाने लिए निर्देशित किया गया था। इसी के तहत एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जावर हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो वाहन चालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर विभिन्न धाराओं में कुल ₹3500/ समन शुल्क लिया गया ।                                                                        जानकारी के मुताबिक 15 मई को जावर जोड़ के पास एक काली कलर की स्कार्पियो क्रमांक MP 09 DA 3126 जिस पर हूटर व ब्लैक फिल्म लगे थे जिसको पुलिस द्वारा जावर जोड़ पर रुकवाया गया। स्कार्पियो क्रमांक MP 09 DA 3126 का चालक राहुल पिता सूरज सिंह सेंधव निवासी कजलास को गाडी सहित थाने पर लाया गया एवं चालक राहुल सिंह सेंधव को यातायात के नियम एमव्ही एक्ट की धारा 185(4) वाहन मे हूटर सायरन का उपयोग करना, 100(2)/177 वाहन मे पारदर्शी सुरक्षा शीशा न होना आदि शीर्षों में कुल चालानी राशि 3500 रूपये शमन शुल्क लिया गया ।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button