Blog

कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, मां के शव से लिपटकर बिलखते रहे तीन मासूम

कुदरत का कहर...

कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, मां के शव से लिपटकर बिलखते रहे तीन मासूम

झारखंड, 05 अगस्त 2026
मीडिया रिपोर्ट

झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मरने वाले 14 लोगों में से नौ गिरिडीह, तीन दुमका और दो लातेहार से थे।

खोरीमहुआ के उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अमरेंद्र कुमार ने बताया, “गिरिडीह जिले में मेरे उप-संभाग के तहत आने वाले तीन थानों के इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना केवल देवरी थाना क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया कि ये लोग खेलने के बाद एक स्थान पर बैठे हुए थे कि तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए चार लोगों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच थी। अधिकारी ने बताया कि गावां और नौडीहा थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

– बारिश के कारण भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, 4 वर्षीय बच्चे की दबकर मौत, मां और भाई घायल3 मासूमों के सिर से उठा मां का साया सबसे दर्दनाक घटना गावां थाना क्षेत्र के पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य पथ के किनारे हुई। यहां 35 वर्षीय पूनम देवी, पति प्रवीण सिंह, सुबह से खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थीं। दोपहर में अन्य महिलाओं के साथ बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन कर रही थीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सबसे मार्मिक द्दश्य तब देखने को मिला जब महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां के शव के पास बैठकर बिलखते रहे। ग्रामीणों की आंखें भी यह द्दश्य देखकर नम हो गईं। बताया गया कि मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुमका जिले के रामगढ़ ब्लॉक में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लातेहार में अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button