सीहोर जिला

अगस्त माह शुरु : सीहोर जिले में 31 जुलाई तक गत वर्ष की तुलना में 155 मिमी पीछे चल रही बारिश

मानसून की मेहरबानी का इंतजार...

पिछले वर्ष की तुलना में पिछड़ती वर्षा…, फ़सलें  ठीकठाक लेकिन नदी-तालाबों  में रुखापन

अगस्त माह शुरु : सीहोर जिले में 31 जुलाई तक गत वर्ष की तुलना में 155 मिमी पीछे चल रही बारिश

सीहोर, 31 जुलाई, 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

इस बार मानसूनी वर्षा का टॉप गियर अब तक नहीं डल पाया है जबकि जुलाई माह पूरा बीत चुका है। यूं कहने के लिए खरीफ फसल अभी उम्दा है लेकिन नदी-तालाबों से पानी नदारद है। गत वर्ष 31 जुलाई 2025 की तुलना में अभी तक 155 मिमी बारिश पीछे चल रही है।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई 2026 को जिले में औसतन 7.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 16.2 मिमी वर्षा सीहोर तहसील में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भैरूंदा में 15.0 मिमी, जावर में 9.0 मिमी, इछावर में 8.0 मिमी, रेहटी में 6.2 मिमी तथा श्यामपुर में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आष्टा एवं बुधनी तहसीलों में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

01 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 488.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 643.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार आष्टा में सर्वाधिक 551.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा रेहटी में 527.0 मिमी, भैरूंदा में 514.0 मिमी, इछावर में 507.0 मिमी, बुधनी में 501.0 मिमी, जावर में 495.0 मिमी, सीहोर में 455.4 मिमी तथा श्यामपुर में 359.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

लोगों का मानना है कि अगस्त माह में बारिश की रफ्तार तेजी नहीं पकड़ पाई तो इस वर्ष औसत वर्षा का आंकड़ा पीछे रह जाने की आशंका है जो भविष्य में रबी फसल एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता का विषय कही जा सकती है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button