मध्यप्रदेश

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधिकरण के दिया जा रहा बढ़ावा – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

बलराम कृषि महोत्सव में विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधिकरण के दिया जा रहा बढ़ावा – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

सीहोर, एमपी मीडिया पॉइंट
07 अगस्त 2026

शुक्रवार को पदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जिला मुख्यालय सीहोर पहुंचे जहां उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि और कल्याण को बढ़ावा देने के के लिए वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर फसल विविधिकरण के बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। अब यदि किसी किसान की जमीन सड़क, नहर या अन्य शासकीय परियोजनाओं में जाएगी तो उस किसान को 04 गुना मुआवजा मिलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्‍व महाभियान एवं साइबर तहसील जैसी पहलें प्रारंभ की गई हैं। राजस्व महाभियान के अंतर्गत प्रदेश में एक करोड़ से अधिक राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले किसानों को फसल नुकसान होने पर मात्र दो हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलता था, पर हमारी सरकार किसानों को 32 हजार रूपये प्रति हैक्टेयर मुआवजा दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जिले के किसानों को फसल विक्रय, खाद बीज, राजस्व संबंधी कार्यों, योजनाओं का लाभ सहित कृषि संबंधी किसी भी कार्य के लिए परेशान न होना पड़े। अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनें और त्वरित निराकरण करें। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button