भैरुंदासीहोर जिला

भैरुंदा पुलिस की जुआरियों पर प्रभावी कार्रवाई, 03 धराए,04 फरार, ₹20 हजार जब्त

पुलिस को देखते ही मची भगदड़

भैरुंदा पुलिस की जुआरियों पर प्रभावी कार्रवाई, 03 धराए,04 फरार, ₹20 हजार जब्त

सीहोर, 27 जुलाई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

दरअसल आज 27 जुलाई को भैरुंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राला में खात्याखेड़ी रोड मोड़ के पास रोड पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही एसडीओपी भैरुंदा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया साथ ही उनके कब्जे से ₹20,000 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए।

जानकारी अनुसार आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 04 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-

1.अमित काचले पिता स्व. लक्ष्मीनारायण काचले उम्र 34 वर्ष निवासी ऋषिनगर कॉलोनी, भैरुंदा।
2.शुभम राजपूत, पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तिलाडिया।
3.अंकित राजपूत, पिता समरत सिंह राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तिलाडिया।

फरार आरोपी-

1.निर्मल यादव निवासी राला।
2.राजेन्द्र तोमर निवासी तिलाडिया।
3.राजकुमार पंवार निवासी ऋषिनगर कॉलोनी भैरुंदा।
4.पदम पंवार निवासी तिलाडिया एवं अन्य।

जुआरियों की इस धर-पकड़ कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र जाट, प्रधान आरक्षक प्रकाश नर्रे, आरक्षक सतेन्द्र दोहरे एवं आरक्षक रविन्द्र मेहर का उल्लेखनीय योगदान रहा।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button