कार्रवाई

सीहोर : राशन वितरण में अनियमितता पर जिले की 16 उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई

शिकायतों पर कार्रवाईयां...

राशन वितरण में अनियमितता पर जिले की 16 उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई

सीहोर, 02 सितंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के अंतर्गत सीहोर जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। राशन वितरण में अनियमितता, भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न स्टॉक में अंतर, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर राशन प्राप्त न होने संबंधी शिकायतों तथा दुकानों के नियमित रूप से संचालित नहीं होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देश पर संबंधित उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

अगस्त 2026 में जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 16 उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कार्रवाई के दायरे में आष्टा ब्लॉक की गोविंदपुरा, उमरदड़, बापचा बरामद तथा मार्केटिंग संस्था वार्ड नंबर 4, 5, सिद्दीकगंज और खाचरोद की उचित मूल्य दुकानें शामिल हैं। इसी प्रकार इछावर ब्लॉक की बरखेड़ाकुर्मी, ललियाखेड़ी एवं दौलतपुर, बुधनी ब्लॉक की खेरीसिलगेना, खिडियाकुर्मी, नानभेंट, रतनपुर एवं चिकली तथा भैरूंदा ब्लॉक की मांजीखेड़ी एवं चींच से संबंधित दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। शासन द्वारा उचित मूल्य दुकानों पर राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button