भैरुंदा क्षेत्र में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
शासन के तीन विभाग की संयुक्त कार्रवाई..

भैरुंदा क्षेत्र में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
04 जेसीबी, 02 पोकलेन, 02 लोडर सहित 02 ट्रैक्टर ट्रॉली और 01 पनडुब्बी ट्रेक्टर जब्त
सीहोर, 05 अप्रैल, 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन जैन और खनिज विभाग के दल द्वारा 03 अप्रैल को भैरूंदा में अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं करने पर रेत से भरे हुए 02 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए, जिन्हें भैरूंदा थाने की अभिरक्षा में दिया गया है।
इसी प्रकार ग्राम सीलकंठ में नर्मदा नदी के किनारे अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन करते पाए जाने पर 03 जेसीबी, 02 पोकलेन, 01 लोडर मशीन और 01 पनडुब्बी ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसी प्रकार ग्राम चोरसाखेड़ी में 01 जेसीबी और 01 लोडर मशीन जब्त कर गोपालपुर थाने की अभिरक्षा में दी गई।
यह कार्रवाई भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन जैन, तहसीलदार सौरभ शर्मा, खनिज निरीक्षक सुश्री खुशबू वर्मा, नायब तहसीलदार रामदास गोरले, पटवारी राजेश धनवारे, जितेंद्र सिकरवार, अविनाश कदम, मोहन नागर, नीलेश राठौर, तोपसिहं सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस के दल द्वारा की गई।



