कार्रवाईसीहोर जिला

सीहोर : अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, ₹2लाख,74 हजार की अवैध शराब जब्त

मेहतवाड़ा ग्राम का मामला

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, ₹2लाख,74 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर, 07 अक्टूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

आबकारी विभाग की टीम ने आष्टा वृत्त के ग्राम मेहतवाड़ा, थाना जावर में दबिश देकर एक आरोपी के रिहायशी मकान से बड़ी मात्रा में देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की है।

जिला आबकारी अधिकारी दीप सिंह राठौर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी रोहित सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम मेहतवाड़ा के मकान से 62 पेटी देशी मदिरा तथा 05 पेटी विदेशी मदिरा बरामद की गई। कुल 601 बल्क लीटर देशी-विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 74 हजार 450 रुपये है।

आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा, श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रिया जैन, माधव कुण्डल, आबकारी मुख्य आरक्षक वैभव नागवंशी, आरक्षक सुश्री रामसखी, सुश्री शिखा एवं सुश्री हिमानी सहित नगर सैनिकों एवं जिला आबकारी दल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button