Blog

जापान : शक्तिशाली भूकंप से शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढही, मकवे में फंसे 50 से अधिक लोग

प्रभावित इलाके में 3600 सैनिक तैनात

जापान : शक्तिशाली भूकंप से शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढही, मकवे में फंसे 50 से अधिक लोग

मीडिया रिपोर्ट, 28 जुलाई 2026

जापान के दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज झटकों के बाद काशिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे 50 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

भूकंप में जापान के परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं
जापान की न्यूक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को बताया कि आज आए भूकंप से सेंदाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। IAEA ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।”

साल 2011 में 9.1 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र के तीन रिएक्टरों में गंभीर हादसा हुआ था। इसके बाद से जापान में हर बड़े भूकंप के दौरान परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा पर खास नजर रखी जाती है।

कुमामोटो में 60 से ज्यादा आफ्टरशॉक आए

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, कुमामोटो में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक 1 से 4 तीव्रता के 60 से ज्यादा आफ्टरशॉक दर्ज किए गए हैं।

भूकंप प्रभावित इलाके में 3600 सैनिक तैनात

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकइची ने मंगलवार को बताया कि कुमामोटो में राहत और बचाव अभियान के लिए अब तक करीब 3,600 सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है।

वहीं, जापान जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स के 300 जवानों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य, राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावित लोगों की मदद में जुटेगी।

पीएम ताकइची ने कहा, ‘भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि हो चुकी है। इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button