क्राइम रिपोर्टसीहोर जिला

सीहोर(एमपी) : “पत्नी और प्रेमी” ने किया था अश्लील वीडियो वायरल, परिणामस्वरुप आत्महत्या के लिए पति हुआ था बाध्य, दोनों गिरफ्तार, दो वर्ष से फरार ईनामी आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

मप्र के आष्टा पुलिस की अच्छी सफलता..

 “पत्नी और प्रेमी” ने किया था अश्लील वीडियो वायरल, परिणामस्वरुप आत्महत्या के लिए पति हुआ था बाध्य, दोनों गिरफ्तार, दो वर्ष से फरार ईनामी आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले का 5 हजारी ईनामी आरोपी दिल्ली से व मृतक की आरोपी पत्नी आष्टा से गिरफ्तार।

सीहोर(एमपी), 11जून 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

थाना आष्टा अंतर्गत ग्राम वैदाखेड़ी मे करीब दो वर्ष पूर्व अपनी पत्नी व उसके प्रेमी साथ सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने पर युवक हरेंद्र शर्मा द्वारा ग्राम व समाज मे बदनामी के कारण आत्मग्लानी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर गई थी।

बता दें कि मृतक व उसका परिवार ग्राम व समाज का प्रतिष्ठित परिवार है। युवक की मृत्यु पर थाना आष्टा मे मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया था। सम्पूर्ण जांच में मृतक के परिजनों के कथनों में पत्नी सीमा शर्मा के द्वारा अन्य प्रेमी युवक के साथ अवैध शरीरिक सम्बन्ध बनाकर अपने अश्लील वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना बताया था। जिससे परिवार की ग्राम व समाज मे बदनामी के कारण युवक हरेंद्र शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच मे परिस्थिजन्य साक्ष व परिजनों के वयानो के आधार पर मृतक की पत्नी सीमा शर्मा व उसके प्रेमी महेन्द्र कश्यप निवासी उत्तर प्रदेश के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का धारा 306,34 भा द वि का पाया जाने से अपराध पंजीवद्ध कर वर्ष 2024 मे विवेचना मे लिया गया था।

नवागत एसपी सोनाक्षी सक्सेना द्वारा लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा उपरांत थाना प्रभारी आष्टा को प्रकरण मे फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था।

पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशानुसार व एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गिरीश दुबे द्वारा थाना स्तर पर एसआई किरण राजपूत, प्र आर रामपाल, आर अरुण परमार की टीम गठित कर आरोपी महेन्द्र कश्यप की तलाश हेतु जिला रामपुर उत्तर प्रदेश राज्य भेजा गया था जहाँ टीम को आरोपी के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त हुई कि वह वर्तमान मे दिल्ली मे रहकर मजदूरी करता है एवं आरोपी के संपर्क सूत्र भी प्राप्त हुए। एसआई किरण राजपूत द्वारा अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंचकर तकनीकी मदद व काफी मेहनत से रोहणी कराला चौक थाना कांझबाला से आरोपी महेन्द्र कश्यप को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी करीब 2 वर्षो से अपने ग्राम रामपुर उत्तर प्रदेश से फरार होकर अन्य राज्यों मे मजदूरी कर रहा था जिस की गिरफ़्तारी मे मदद हेतु तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा 5 हजार का ईनाम भी उद्घोषित किया गया था।

एसआई किरण राजपूत व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा गिरफ्तार आरोपी महेंद्र कश्यप से उसकी प्रेमिका सीमा शर्मा जो प्रकरण में सहआरोपी है के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ग्राम बांदरिया हाट थाना पार्वती से मृतक की पत्नी सीमा शर्मा को गिरफ्तार किया जाकर अपराध की सम्पूर्ण पूछताछ कर न्यायालय पेश किया गया है। न्यायालय के जेल वारंट आदेश पर दोनों आरोपिगणो को जेल सीहोर दाखिल किया गया है।

नाम, पता आरोपीगण

1)महेन्द्र कश्यप पिता मुरारीलाल कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी जिला रामपुर राज्य उत्तर प्रदेश
2) सीमा शर्मा पिता स्व रमेश चंद्र शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बांदरिया हाट थाना पार्वती जिला सीहोर।

सराहनीय भूमिका

एसआई किरण राजपूत,
प्र आर रामपाल, आर अरुण परमार द्वारा राजधानी दिल्ली जाकर अपनी कार्यकुशलता, विवेक से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा टीम को पूर्व से उदघोषित 5 हजार का ईनाम दिए जाने की घोषणा की है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button