सीहोर जिला

आकस्मिक रुप से रात 12 बजे दौराहा, रात 01:30 बजे श्यामपुर और अलसुबह 03:00 इछावर थाना पहुंची नवांगत एसपी सोनाक्षी सक्सेना, किया निरीक्षण, खामियों पर जाहिर किया असंतोष, जारी किए निर्देश

एसपी के रात्रीकालीन आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस विभाग थानों में हड़कंप

आकस्मिक रुप से रात 12 बजे दौराहा, रात 01:30 बजे श्यामपुर और अलसुबह 03:00 इछावर थाना पहुंची नवांगत एसपी सोनाक्षी सक्सेना, किया निरीक्षण, खामियों पर जाहिर किया असंतोष, जारी किए निर्देश

हाइलाइट्स

नवांगत एसपी सीहोर सोनाक्षी सक्सेना ने रातभर किया थानों का औचक निरीक्षण जिले के तीन थानों का किया निरीक्षण,

हालत-ए-थाना इछावर देख जताई नाइत्तफाकी

रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण, अपराध निराकरण, साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश।

सीहोर, 17 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

​ नवांगत एसपी सीहोर सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा गत रात्रि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से थाना दोराहा, श्यामपुर एवं इछावर का आकस्मिक (औचक) निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात्रि गश्त में अलर्ट रहने, सीसीटीएनएस (CCTNS) संचालन, ‘E-साक्ष्य’ एप्लीकेशन के उपयोग, VCNB टीप और क्षेत्र में सक्रिय गुंडे-बदमाशों पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें ने तीनों थानों में अलग-अलग समय पर पहुँचकर औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

1- ​पुलिस अधीक्षक सबसे पहले रात्रि 12:00 बजे थाना दोराहा पहुँचीं। यहाँ उन्होंने ​सुरक्षा एवं तकनीकी समीक्षा करते हुए थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन की जांच की और सीसीटीएनएस (CCTNS) संचालन की स्थिति को देखा। इसके पश्चात एसपी ने रात्रि गश्त में तैनात बल को मुस्तैदी से गस्त करने के निर्देश दिए। थाने में लंबित प्रकरणों को देख मुस्तैदी के साथ निराकरण के निर्देश दिए ।

​2- एसपी श्रीमती सक्सेना रात्रि 01:30 बजे थाना श्यामपुर पहुँचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माइक्रो बीट सिस्टम प्रणाली की समीक्षा की , ताकि थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके। साथ ही थाने की साफ सफाई एवं अंदरुनी रिकॉर्ड का निरीक्षण कर रखरखाव एवं साफ सफाई सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। लंबित अपराधों एवं जप्ती माल के शीघ्र निराकरण करने निर्देश भी दिए ।

​3- ​निरीक्षण के अंतिम चरण में एसपी श्रीमती सक्सेना अलसुबह 03:00 बजे थाना इछावर पहुँचीं। जहां उन्होंने थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण का निरीक्षण करते हुए हालत-ए-थाना इछावर पर असंतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

साथ ही थाने मे लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, उन्होंने हिदायती लहजे में कहा कि, कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे इस बात का ध्यान रखा जाए।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button