हूटर एवं काली फिल्म लगाकर ठाठ से दौड़ा रहा था स्कार्पियों, पुलिस ने की कार्रवाई
जावर पुलिस की कार्रवाई

हूटर एवं काली फिल्म लगाकर ठाठ से दौड़ा रहा था स्कार्पियों, पुलिस ने की कार्रवाई
सीहोर, 15 मई 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
नवांगत एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई किए जाने लिए निर्देशित किया गया था। इसी के तहत एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जावर हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो वाहन चालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर विभिन्न धाराओं में कुल ₹3500/ समन शुल्क लिया गया । जानकारी के मुताबिक 15 मई को जावर जोड़ के पास एक काली कलर की स्कार्पियो क्रमांक MP 09 DA 3126 जिस पर हूटर व ब्लैक फिल्म लगे थे जिसको पुलिस द्वारा जावर जोड़ पर रुकवाया गया। स्कार्पियो क्रमांक MP 09 DA 3126 का चालक राहुल पिता सूरज सिंह सेंधव निवासी कजलास को गाडी सहित थाने पर लाया गया एवं चालक राहुल सिंह सेंधव को यातायात के नियम एमव्ही एक्ट की धारा 185(4) वाहन मे हूटर सायरन का उपयोग करना, 100(2)/177 वाहन मे पारदर्शी सुरक्षा शीशा न होना आदि शीर्षों में कुल चालानी राशि 3500 रूपये शमन शुल्क लिया गया ।



