धर्म

कुबेरेश्वरधाम पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मंदिर, भगवान के दर्शन को पहुंचे हजारो श्रद्धालु..

कार्यक्रमों के दौरान पं. प्रदीप मिश्रा स्वयं उपस्थित रहे क

कुबेरेश्वरधाम पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मंदिर, भगवान के दर्शन को पहुंचे हजारो श्रद्धालु..
चारों युगों का दर्शन एक ही मंदिर में वह है कुबेरेश्वरधाम पर मुरली मनोहर मंदिर

सीहोर, एमपी मीडिया पॉइंट

बुधवार 29 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम सिद्धपीठ में स्थित काठमांडू शैली में नवनिर्मित भगवान मुरली मनोहर में स्थित भगवान शिव-पार्वती, भगवान राम-सीता और भगवान मुरली मनोहर की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का दरबार अब श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद की शाम को प्रभु के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उमड़े, हजारों की संख्या में भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन को आतुर दिखाई दिए मंदिर और भगवान के दर्शन के लिए मुंबई, दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों से लोग धाम पर पहुंचे थे।

सुबह अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया था। स्वयं पंडित श्री मिश्रा गत 25 अप्रैल से बुधवार तक मंदिर में पूरे पूजा कार्यक्रम में शामिल रहे, पूजन की एक-एक प्रक्रिया का विधिवत अर्चन किया। स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित भगवान की मूर्ति आकर्षित करने वाली थी।

हर युग की झलक दिखाई देती मंदिर परिसर में

इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि धाम की पावन भूमि जहाँ विराज मान है सिद्ध पीठ श्री कुबरेश्वर धाम मुरली मनोहर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सादगी और आस्था के साथ समापन किया गया है। पूरे भारत की भूमि का मात्र एक ऐसा स्थान कुबरेश्वर धाम जो बारह ज्योतिर्लिंग के मध्य है यहां आने वाले शिव भक्त कंकर शंकर की पूजन करके भगवान देव महादेव की अनुपम कृपा प्राप्त करते है उसी पवित्र भूमि पर मुरली मनहोर मंदिर एक ऐसा मंदिर जहां सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग का एक साथ दर्शन इस कलियुग में केवल एक ही जगह पर होगा वो हे श्री कुबरेश्वर धाम इस बाबा कुबेर भण्डारी की पवित्र भूमि पर मुरली मनोहर मंदिर के कपाट सभी शिव भक्ति के लिए अब खुले रहेगे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button