
धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 14 लोगों की मौत
धार(एमपी), 29 अप्रैल 2026
मीडिया रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के धार जिले में आज बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल धार में जारी है।
बताता गया है कि यह हादसा बुधवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। पिकअप वाहन ओवरलोड था जिसमें करीब 30 से 40 मजदूर सवार थे। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
इस भीषण हादसे में अब तक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों की हालत अत्यधिक गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा है। परिजनों के रो-रो कर हाल बुरे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन ने 4 पलटी खाई और स्कार्पियो से जा टकराई।



