रेहटी और बालागांव के डीजे भैरुंदा में मचा रहे थे कोलाहल, पुलिस किए दोनों डीजे जब्त
कार्रवाईयों के बावजूद बाज नहीं आ रहे डीजे संचालक

रेहटी और बालागांव के डीजे भैरुंदा में में मचा रहे थे कोलाहल, पुलिस किए दोनों डीजे जब्त
सीहोर, 29 अप्रैल 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
पुलिस प्रशासन के बार-बार समझाईश देने के बावजूद डीजे संचालक तेज आवाज पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। लिहाज़ा पुलिस को कानूनन कार्रवाई करना पड़ रही है।
ताजा मामला सीहोर जिले के तहसील मुख्यालय भैरुंदा का है जहां दो अलग-अलग डीजे कोलाहल मचाने में मशगूल थे। आम लोगों को पहुंच रही परेशानियों से उनका कोई वास्ता नहीं था। ऐसे में पुलिस लोगों की परेशानियों को समझा और कार्रवाई की शुरुआत कर दी।
जानकारी अनुसार एसडीओपी भेरुंदा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें आज 29 अप्रैल 2026 को भैरुंदा क्षेत्र में तेज ध्वनी में चल रहे डीजे पर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत कार्यवाही की गईl
थाना भैरुंदा पुलिस टीम द्वारा तेज आवाज़ में कोलाहल मचाते चल रहे डीजे वाहन क्रमांक MP 13 GA 6736 जिसपर डीजे व मिक्सर व सेटअप लगा हुआ था के संचालक नाम पता पूछने पर अपना नाम गोलु पिता रमेश चन्द्र अटेरिया निवासी बालागांव का होना बताया व दूसरे डीजे वाहन क्रमांक MP 04 ZK 5193 जिसपर डीजे व मिक्सर व सेटअप लगा हुआ था के संचालक से पूछताछ करने पर अपना नाम महेन्द्र चौहान पिता अनैक सिंह चौहान निवासी ग्राम रेहटी का होना बताया।
पुलिस ने डीजे चलाने के संबंध में वैध कागजात व अनुमति चाही तो बिना अनुमति के तेज आवाज में चलाते हुए पाए गए जिस पर दोनों डीजे संचालकों पर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत कार्यवाही की जाकर दोनों डीजे को ज़प्त किया गया।



