सीहोर

अंतर्राज्यीय लोहा सरिया चोर गिरोह का राजस्थान निवासी दाउद गिरफ्तार, करीब ₹4 लाख का माल जब्त

गिरोह की गिरेवां तक पुलिस के हाथ

अंतर्राज्यीय लोहा सरिया चोर गिरोह का राजस्थान निवासी दाउद गिरफ्तार, करीब ₹4 लाख का माल जब्त

सीहोर, 08 अप्रैल 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

लोहा सरिया चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, करीब 07 टन सरिया बरामद, आरोपी पुलिस रिमांड पर

​पुलिस सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत व नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी गया लोहा बरामद किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- ​थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 120/26, धारा 316 (5) बीएनएस (BNS) के तहत विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और संदेही को हिरासत में लिया। संदेही ने बहुत-कुछ कबूला है…

गिरफ्तार आरोपी ​नाम : दाउद खान उर्फ आबिद खान,
​पिता बदलू खान, ​निवासी ग्राम पाइप, भरतपुर, थाना जुरैरा (राजस्थान), ​वर्तमान पता – सेठ मूलचंद नगर, वार्ड नंबर 01, शिवाला एस. होटल के पास, मंडीदीप, जिला रायसेन।

बरामद मशरूका (जप्त सामग्री)

– ​आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया कुल 07 टन 20 किलो लोहा (मूल्य 3,92,000 रुपये) सरिया जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

​आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। समझा जा रहा है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरेवां तक पुलिस के हाथ जल्दी ही पहुंच सकते हैं।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button