Blog

राशन वितरण और ईकेवाईसी में अनियमितताएं करने वाली 13 राशन दुकानों पर कार्रवाई, 08 पर प्रकरण दर्ज, 05 को नोटिस जारी

कार्रवाई

राशन वितरण और ईकेवाईसी में अनियमितताएं करने वाली 13 राशन दुकानों पर कार्रवाई, 08 पर प्रकरण दर्ज, 05 को नोटिस जारी

जिले में शत-प्रतिशत राशन वितरण करने और ईकेवाईसी करने के कलेक्टर ने दिए हैं निर्देश

सीहोर, 01 मार्च, 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने, राशन हितग्राहियों की ईकेवाईसी करने और अनियमितताओं को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राशन वितरण कम होने, प्रतीक्षारत परिवारों की ईकेवायसी नही करने, दुकाने नियमित नहीं खोलने और अनियमितताएं करने पर जिले की कई उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई की गई है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रेशमा भामोर ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा फरवरी माह में आष्टा के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बालाजी उपभोक्ता भंडार पर अनियमितता पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी प्रकार ईकेवायसी नहीं करने और 75 प्रतिशत से कम वितरण करने पर सिद्दीकगंज, कन्नौद मिर्जी, देवेनखेड़ी, सांगाखेड़ी, सिंगार चोरी, नवरंगपुर और बड़‌घाटी की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को नोटिस जारी किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम चिकली, खिडियाकुर्मी, चींच, गुलरपुरा एवं मंजीखेड़ी की उचित मूल्य दुकानों पर भी प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button