इछावरक्राइम रिपोर्टसीहोर जिला

शराब पीकर गंदी-गंदी गाली बक रहा था घर पर सगा छोटा भाई इसलिए उसे मौत के घाट उतारा.. मामला मध्यप्रदेश के थाना इछावर का

क्राइम रिपोर्ट

शराब पीकर गंदी-गंदी गाली बक रहा था घर पर सगा छोटा भाई इसलिए उसे मौत के घाट उतारा..
मामला मध्यप्रदेश के थाना इछावर का

हाइलाइट्स

घर पर ही सगे छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, लाश को ठिकाने लगाया रास्ते पर, सबूत छिपाने के सभी प्रयास विफल, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

इछावर, 27 अप्रैल 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

शराब का नशा कितना खराब होता है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सगे भाईयों के बीच पलक झपकते वो मौत का कारण भी बन जाता है, और घरभार बिखर जाता है।

ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के थाना इछावर अंतर्गत सामने आया है। कल याने रविवार को लोगों ने रामनगर के समीप एक अज्ञात युवक का शव लहूलुहान अवस्था में देखा। सोशल मीडिया पर शव का वीडियो वायरल हुआ। तेजी से फैली ख़बरों के बाद किसी ने शव की पहचान भी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में तुरत-फुरत विभिन्न कोणों से पुलिस का नजरिया सबकुछ एक साथ शुरु हो गया।

पता चला कि शव अंकुश परमार निवासी ग्राम सतपीपलिया सैंधो तहसील इछावर का है। पुलिस ने सूत्रों के आधार पर मृतक के बड़े भाई देवेंद्र पिता चंदरसिंह परमार से बहुत ही हिक्मत अमली से पूछताछ की तो देवेंद्र ने सबकुछ उगल दिया।

देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि मृतक अंकुश मुझे एवं माता-पिता को शराब के नशे शनिवार रात 10:30 गंदी-गंदी गालिया दे रहा था तो घुस्से में धारधार लम्बी दराते से वार कर जान से मार दिया। सबूत छिपाने के लिए मृतक को ट्रेक्टर-ट्राली से ले जाकर सतपीपलिया के कच्चे रास्ते में फैंक दिया और खून से सने कपड़े पास के खेत में जला दिए, हथियार घर के पास वाले खेत में गाड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी देवेंद्र परमार को गिरफ्तार कर मारपीट में प्रयुक्त हथियार,ट्रेक्टर-ट्राली एवं अन्य सबूत जब्त किए हैं। इस अंधेकत्ल के इतनी तेजी से पर्दाफाश करने में एसडीओपी रोशन कुमार जैन के साथ भैरुंदा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी,एफएसएल ऑफिसर डॉ कुलदीप मालवीय सहित इछावर पुलिस स्टाफ का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button