सीहोर

सीहोर स्टेशन पर जबलपुर ओवरनाइट ट्रेन के पुनः स्टॉपेज होने पर सीहोर क्षेत्रवासियों को मिलगी एक ओर राहत भरी यात्रा…

ट्रेन के सफर को लेकर राहत भरी ख़बर

सीहोर स्टेशन पर जबलपुर ओवरनाइट ट्रेन के पुनः स्टॉपेज होने पर सीहोर क्षेत्रवासियों को मिलगी एक ओर राहत भरी यात्रा…

सीहोर, 06 जून 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

सीहोर के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। लंबे समय से चली आ रही सीहोर क्षेत्रवासियों की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अब इंदौर-जबलपुर ट्रेन फिर से सीहोर में रुकने लगेगी।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने बताया कि इंदौर से जबलपुर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22191 एवं 22192) का सीहोर रेलवे स्टेशन पर ठहराव फिर से शुरू किया जाएगा। कोरोना काल के दौरान इस ट्रेन का स्टॉपेज बंद कर दिया गया था, जिसके कारण सीहोर के यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या से क्षेत्रीय एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा को अवगत कराया था। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर में पुनः ठहराव शुरू करने की मांग की थी।

सांसद शर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि सीहोर जिले के बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन का उपयोग करते हैं तथा स्टॉपेज बंद होने से उन्हें अतिरिक्त दूरी तय कर अन्य स्टेशनों से यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने इसे जनहित का विषय बताते हुए शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया था।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद आलोक शर्मा की मांग को स्वीकार करते हुए ओवरनाइट एक्सप्रेस के सीहोर स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय से सीहोर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को लेकर वे निरंतर प्रयासरत हैं। वहीं, सीहोर क्षेत्रवासियों ने भी ट्रेन के पुनः ठहराव की मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button