Blog

सीहोर : संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को मिला कांग्रेस पार्टी का समर्थन

हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों को मिल रहे समर्थन

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को मिला कांग्रेस पार्टी का समर्थन
कोरोना वॉरियर्स की सभी मांगे तत्काल पूर्ण करे राज्य सरकार – जिला कांग्रेस प्रवक्ता

सीहोर, 06 जून 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

अपनी विभिन्न जायज मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन प्रदान किया है। हड़ताल के पांचवें दिन धरना स्थल टाऊन हॉल पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सभी मांगों के संबंध में उन्हें अपना पूरा समर्थन प्रदान किया।

जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल के समय इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर लाखों लोगों की जान बचाई थी, तब सरकार ने भी इनका स्वागत और सम्मान किया था, लेकिन अब जरूरत निकल जाने पर इनके साथ सरकार द्वारा किया जा रहा भेदभाव बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि इनकी हड़ताल से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं हैं और मरीज तथा उनके परिजन परेशान होकर यहां-वहां भटकने को विवश हैं। पंकज शर्मा ने कहा कि इनकी सभी मांगें जायज हैं और राज्य सरकार को तत्काल इनको पूरा करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने सरकार से तत्काल इनको नियमित करने तथा नियमित कर्मचारियों के समान पूरी सुविधाएं देने और समान कार्य-समान वेतन प्रदान किए जाने सहित इनकी सभी मांगें तत्काल माने जाने और इन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान लिए जाने की मांग की। पंकज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार ने तत्काल संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सभी मांगे नहीं मानी तो कांग्रेस पार्टी इनके समर्थन में सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी राज्य सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैए की होगी। इस अवसर पर हड़तालरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कांग्रेसजनों को अपने मांगपत्र की एक प्रति भी सौंपी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से सतीश दरोठिया, जय सिंह भारती, आसिफ अंसारी, अरुण मालवीय आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button