
सीहोर से ही संबद्ध है महिला का वायरल आडियो…
सीहोर, 08 जून 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
सीहोर क्षेत्र में एक महिला का ऑडियो वायरल हो रहा है जो 10 मिनट 12 सेकंड का है। इस ऑडियो में एक शासकीय महिला कर्मी रो-रो कर अपनी आप बीती सुना रही है। और डीपीसी पर संयमित अल्फाज़ों में कुछ ऐसे आरोप लगा रही है जैसे कई दिनों से वह महिला डीपीसी से परेशान चल रही हों। इस ऑडियो में मयंक नामक कर्मचारी का भी नाम लिया जा रहा है। उसके नौकरी से इस्तीफे को लेकर कहा जा रहा है कि मुझे नौकरी से हटवाने के लिए अधिकारी ने उससे त्यागपत्र लिया ताकि मुझे नौकरी से हटवाने के लिए उस इस्तीफे को मोहरा बनाया जा सके।
खासबात यह है कि वायरल ऑडियो में ‘मयंक’ नामक कर्मचारी वह पात्र है जिसके नाम से हम इस निष्कर्ष पर पहुंच सके कि ऑडियो में जिक्र वाक्या सीहोर से ही संबंधित है। और शिक्षा विभाग से जुड़ा है। फिर सवाल यह उठा कि वह महिला कर्मचारी कौन है जिसकी आवाज़ हमे सुनाई दे रही है?
पड़ताल के लिए आगे बड़े तो पता चला कि कार्यालय डीपीसी सीहोर से संबंद्ध एक विभागीय कार्यालय में महिला पदस्थ हैं और शायद कहीं न कहीं अधिकारी के व्यव्हार से त्रस्त हैं!!
उक्त महिला कर्मचारी/अधिकारी से वायरल आडियो की पुष्टि के लिए संपर्क साधने की कोशिश की गई तो पता चला कि वह ‘पैनअटैक’ के चलते भोपाल के एक निजि अस्पताल में पिछले 5-6 दिनों से भर्ती हैं। इसी बीमार अवस्था के कारण हालांकि हमारा सीधा संपर्क उनसे नहीं हो पाया लेकिन सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली कि वायरल ऑडियो उक्त बीमार महिला का ही है। और शायद अस्पताल के वार्ड से जारी हुआ है!
शिक्षा विभाग की उक्त महिलाकर्मी फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में अपना इलाज करवा रही हैं। बड़ा सवाल यह कि शासन का शिक्षा विभाग सीहोर में चर्चा से मुक्ति कैसे पाएगा ?



