कहर..

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे, 40 सेकेंड में दो बार कांपी धरती, इमारतें ढहीं…

सुनामी का खतरा !

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे, 40 सेकेंड में दो बार कांपी धरती, इमारतें ढहीं…

कराकस, 25 जून 2025
मीडिया रिपोर्ट

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को एक जोरदार भूकंप आया है, जिसके कारण दहशत फैल गई. उत्तरी तट के पास आए इस जोरदार भूकंप की तीव्रता अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार 7.5 मापी गई. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मुख्य भूकंप आने से महज 40 सेकेंड पहले 7.2 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया. लगातार दो बड़े झटकों से लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.

भूकंप का केंद्र युमारे शहर से करीब 23 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. इसी इलाके के आसपास देश की कई बड़ी तेल रिफाइनरियां भी मौजूद हैं. राजधानी कराकस से सामने आए वीडियो में कई इमारतों के ढहने और दीवारों के टूटने की घटना दिखाई दी है. कुछ इलाकों में धूल का गुबार छा गया और कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा. भूकंप के बाद लोग अपने परिवार और पालतू जानवरों को लेकर तुरंत सड़कों पर निकल आए. कई जगह लोग खुले मैदानों और सड़कों पर जमा हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग घबराहट के बीच सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए.

कोलंबिया तक हिली धरती

भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे वाले तटीय इलाकों के लिए खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका जताई. हालांकि, बाद में प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए जारी सुनामी एडवाइजरी वापस ले ली गई. इस भूकंप के झटके पड़ोसी देश कोलंबिया में भी महसूस किए गए. वहां कई सौ किलोमीटर दूर तक लोगों ने धरती हिलने की सूचना दी. फिलहाल अधिकारियों की ओर से जान-माल के नुकसान का पूरा आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में हालात का जायजा लेने में जुटे हैं.

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी
Back to top button