भैरुंदामध्यप्रदेशसीहोर जिला

भैरुंदा पुलिस के हत्थे चढ़ा धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग से ₹17 लाख ऐंठने का आरोपी

पुलिस ने लिया रिमाण्ड पर...

भैरुंदा पुलिस के हत्थे चढ़ा धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग से ₹17 लाख ऐंठने का आरोपी,
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

आरोपी के कब्जे से नगदी ₹07 लाख और बैंक खाते मेें फ्रीज़ ₹02 लाख 15 हज़ार किए ज़प्त

धोखाधड़ी से ऐंठे रुपयों से खरीदा आई फोन 17 प्रो सहित दो मोबाइल भी ज़प्त

सीहोर (एमपी), 22 जून 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

दिनांक 07/06/26 को फरियादी तनय खण्डेलवाल निवासी सुदामापुरी थाना भैरुंदा जिला सीहोर ने अज्ञात आरोपी के द्वारा 16-17 लाख रुपये की धोखाधडी एवं ब्लेक मेलिंग व डरा धमकाने से अज्ञात आऱोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए थे l एएसपी सुनीता रावत के मार्गदर्शन व एसडीओपी भैरुन्दा सीहोर रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भैरुन्दा घनश्याम दांगी के नेतृत्व में मामले पर त्वरित कार्यवाही के लिए एक विशेष टीम का गठन कियाl

टीम द्वारा दौरान-ए-विवेचना सायबर सेल एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मामले में आरोपी संजय मीना पिता विमल मीना उम्र 19 साल निवासी ग्राम हासलपुर थाना देहात जिला नर्मदापुरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया गया।

पुलिस ने इसके बाद आरोपी के बताये अनुसार उसके कब्जे से नगदी ₹7,00,000/- रुपये एवं 02 लाख 15 हज़ार रुपये बैंक खाते मेें फ्रिज कराए। साथ ही दो एन्ड्रोईड फोन जिनकी कीमत करीबन ₹1,90,000/ कुल 11 लाख रुपये का मशरूका विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया है।

गिरफ्तार आरोपी संजय मीना पिता विमल मीना निवासी हासपुर जिला नर्मदापुरम को न्यायालय पेश किया गया।
जानकारी देते हुए एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर शेष धनराशि के बारे में पूछताछ की जा रही है ।

इस पूरे मामले में एसआई कौशलेन्द्र सिंह , प्रधान आरक्षक दीपक यादव, सतेन्द्र दौहरे, लवकेश जाट,प्रवीण सोलंकी, विश्वास और साइबर सेल सीहोर की भूमिका उल्लेखनीय रही।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button