उड़ीसा

चक्रवाती तूफान ‘अणर्ब’ ने रफ्तार पकड़ी, ओड़िशा में कई ट्रेनें रद्द

चक्रवात बना तूफान

चक्रवाती तूफान ‘अणर्ब’ ने रफ्तार पकड़ी, ओड़िशा में कई ट्रेनें रद्द

भुवनेश्वर, 27 अक्तूबर 2026
मीडिया रिपोर्ट

चक्रवाती तूफान अर्णब (Cyclone Arnab) के संभावित प्रभाव को देखते हुए ओडिशा में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) के सूत्रों के अनुसार, एहतियात के तौर पर 21 ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन रायगड़ा तक सीमित कर दिया गया है।कुछ ट्रेनों के प्रस्थान और गंतव्य स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनों में 18515 विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस और 18516 किरंदुल-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों की 29 अक्टूबर से चार नवंबर तक की यात्राएं रद रहेंगी।

इसी तरह, 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस और 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस की 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक की यात्राएं रद्द रहेंगी।

18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस की 27 से 30 अक्टूबर तक और 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की 28 से 31 अक्टूबर तक की यात्राएं रद्द रहेंगी। 58538 विशाखापत्तनम-कोरापुट पैसेंजर 27 से 30 अक्टूबर तक एवं 58537 कोरापुट-विशाखापत्तनम पैसेंजर 28 से 31 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।

इसी तरह, 18512 विशाखापत्तनम-कोरापुट एक्सप्रेस की 30 अक्टूबर और 18511 कोरापुट-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस की 31 अक्टूबर की यात्रा रद्द रहेगी।

58501विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर और 58502 किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर की 27 से 30 अक्टूबर तक की यात्राएं भी रद्द रहेंगी।

इसके अलावा, 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा जंक्शन, 12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, 17016 सिकंदराबाद-भुवनेश्वर, 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद, 20810 नांदेड़-संबलपुर, 20809 संबलपुर-नांदेड़, 22882 भुवनेश्वर-पुणे, 17244 रायगड़ा-गुंटूर और 17243 गुंटूर-रायगड़ा ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

बस रायगड़ा तक ही दो ट्रेनें

18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस की 27 से 30 अक्टूबर तक की यात्राएं रायगड़ा में समाप्त होंगी। वहीं, 18448 जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस की 28 से 31 अक्टूबर तक की यात्राएं रायगड़ा से शुरू होंगी।

आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान

चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंध्र प्रदेश-यानम तट की ओर बढ़ रहा है। इसके बुधवार सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट पार करने की संभावना है।

इस दौरान हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसी आशंका को देखते हुए रेलवे ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी
Back to top button