Blog

सीहोर सहित आसपास के जिलों में मानसून की दस्तक

खरीफ फसल की बुवाई ने पकड़‍ा जोर

सीहोर जिले में मानसून की दस्तक, कई क्षेत्रों में हुई बारिश

सीहोर, 25 जून 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

सीहोर जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। दैनिक वर्षा जानकारी के अनुसार 25 जून 2026 को जिले में औसत 26.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

सबसे अधिक वर्षा इछावर क्षेत्र में 63.0 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि आष्टा में 32.0 मिलीमीटर, बुधनी में 35.0 मिलीमीटर, रेहटी में 29.0 मिलीमीटर और सीहोर में 15.3 मिलीमीटर वर्षा हुई।

जिले में 1 जून 2026 से अब तक कुल औसत वर्षा 108.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में 117.9 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

बारिश से किसानों में खरीफ फसलों की बोवनी को लेकर उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

सीहोर सहित आसपास के 5 जिलों में भी बारिश के बादलों का उमड़ना-घुमड़ना जारी है। कई गांवों में खरीफ फसल की बुवाई भी धड़ल्ले से शुरु हो जाने के समाचार हैं।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button