सीहोर जिला

एसपी सीहोर अकस्मात् पहुंचीं थाना अहमदपुर, प्रमुख मार्गोें के पैदल भ्रमण के अलावा कार्यालयीन कार्यों का किया अवलोकन

जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसपी सीहोर अकस्मात् पहुंचीं थाना अहमदपुर, प्रमुख मार्गोें के पैदल भ्रमण के अलावा कार्यालयीन कार्यों का किया अवलोकन

सीहोर, 10 जून 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

एसपी सीहोर अचानक जिले के थाना अहमदपुर पहुंची जहां अभिलेखों, हवालात एवं मालखाने का किया गहन परीक्षण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी किए। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के लिए क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया।

पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा बुधवार को रात्रि में थाना अहमदपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण की स्थिति, महिला अपराधों की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं की प्रगति तथा अभिलेखों के संधारण का विस्तृत परीक्षण किया। उनके साथ एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा एवं थाना प्रभारी अहमदपुर निरीक्षक रमन सिंह उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, हवालात, मालखाना एवं शस्त्रागार का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने मालखाने में सुरक्षित रखे जप्तशुदा माल एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन करते हुए उनके सुव्यवस्थित संधारण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

हवालात की सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा आरक्षक मददगार कक्ष की व्यवस्थाओं का भी बारीकी से परीक्षण किया गया
पुलिस अधीक्षक ने अपराध पंजी, ड्यूटी रजिस्टर, विभिन्न प्रकरणों की केस डायरी एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। लंबित अपराधों, शिकायतों एवं वारंट तामीली की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान थाना अहमदपुर में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर परिचय प्राप्त किया तथा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आमजन को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस का व्यवहार नागरिकों के प्रति संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक होना चाहिए, वहीं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को अनुशासन, अच्छा टर्नआउट, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में थाना अहमदपुर पुलिस बल द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button